पोहा एक आसान लेकिन महत्वपूर्ण व्यंजन है जो सभी लोग पसंद करते है | यह सुबह और शाम कभी भी नाश्ते में ले सकते है| इसे बनाने में १५-२० मिनट लगते है जो कि बाकि व्यंजनों से बहुत कम है लेकिन स्वाद बिलकुल उम्दा होता है |
पोहा वैसे तो महाराष्ट्र का व्यंजन है लेकिन अलग अलग जगह इसे अलग तरह से बनाते है जिस से इसमें बहुत सारे वेरिएशन भी मिलते है |
पेश है ३-४ लोगों के लिए पोहा बनाने विधि |
सामग्री
- चिवड़ा : १ कटोरी
- प्याज : २ – ३
- सफल मटर : १/२ कटोरी
- टमाटर : १ -२
- मूंगफली दाना : १/२ कटोरी
- हरी मिर्च : १ -२ (तीखापन के अनुसार)
- जीरा : १/२ चम्मच
- सरसो तेल : ५-६ चम्मच
- नमक : स्वादानुसार
- हल्दी: १/२ चम्मच
विधि
- सबसे पहले मूंगफली को घी या तेल में तल के निकाल लें, आप चाहे तो इसे भून भी सकते है| इस का ध्यान रखे कि मूंगफली जले नहीं|
- इसके बाद प्याज, टमाटर और मिर्च को बारीक काट लें|
- एक कढ़ाई में २-४ चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लें और फिर उसमे जीरा और हरी मिर्च डाल दें और ब्राउन होने दें|
- फिर उसमे प्याज डालें और प्याज ब्राउन के बाद हरी मटर डालें और थोड़े देर तक भुन जाने दें|
- अब इसमें टमाटर डालें और टमाटर के गल जाने के बाद हल्दी और नमक डाल दें और ५ मिनट पकने दें तथा इसे कढ़ाई से निकाल लें|
- इसके बाद चिवड़ा को पानी से धो छान लें और २ मिनट के लिए फूलने के लिए छोड़ दें|
- अब एक कढ़ाई में २ चम्म्च तेल डाल कर फूले हुए चिवड़े को ५-१० मिनट तक भूनें|
- अब पहले तैयार किये हुए सब्जी मिक्सचर को इसमें डाले २-४ मिनट तक पकने दें|
अब आपका स्वादिष्ट पोहा तैयार है, इसे ऊपर से तली हुई मूंगफली डाल कर सर्व करें| याद रखें मूंगफली खाने के समय ही डालें अन्यथा मूंगफली फूल जाएगी |
इस आर्टिकल को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करें| बनाये, खाये और लोगों को भी खिलाये और हमे भी कमेंट में बताये|
अगर आर्टिकल पसंद आया तो शेयर करें|
Web Title: Best and easy way to prepare Poha for breakfast
Tags : Indian Food, Indian Dish, Poha Recipe, Chiwda, Onion, Tomato, Best and easy way to prepare Poha for breakfast, Shobha Tiwari
1,361 total views, 2 views today