सर्दियों में गाजर का हलवा एक बहुत ही पसंदीदा व्यंजन है| घर में रजाई में बैठे बैठे अगर गाजर का हलवा मिल जाये तो क्या कहने |
तो लीजिये पेश है गाजर का हलवा बनाने की बहुत ही आसान विधि |
सामग्री
- गाजर : १ किलो
- दूध : १ किलो
- चीनी : २५०-३०० ग्राम
- काजू : ५-१० बारीक कटा हुआ
- बादाम : ५-१० बारीक कटा हुआ
- नारियल का बुरादा
- घी : १/२ कटोरी
बनाने की विधि
- सबसे पहले दूध को अलग कढ़ाई में गाढ़ा (जब तक आधा हो जाये) होने तक उबाल ले
- उसके बाद गाजर को कद्दू कस कर ले और घी में डाल कर १०-१५ मिनट मध्यम आंच पर भून लें
- उसके बाद उसमे गाढ़ा किया हुआ दूध बारीक कटा हुआ काजू, बादाम, नारियल का बुरादा और चीनी डाल मिक्स कर लें और पकने के लिए ढक दें और इसे समय समय चलाते रहें|
- इसे पकाने में करीब १ घंटे का समय लगता है या पूरा दूध सूख जाने के तक इसे पकने दें|
अब आपका गाजर का हलवा तैयार है इसे ऊपर काजू, नारियल का बुरादा इत्यादि डाल कर सर्व करें|
अगर डिश पसंद आयी तो लाइक करें और शेयर करें |
इस डिश को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करें | Download this Dish in PDF
Purchase Kitchen ware
Web Title: How to make Gajar Halwa
Tags: How to make Gajar Halwa, Carat Halwa, Delicious Gajar Halwa, Indian Sweet, Indian dessert, Shobha Tiwari
2,337 total views, 4 views today