आलू एक ऐसी सब्जी है जो व्रत और बिना व्रत दोनों समय काम आता है | यह व्रती को पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है|
पेश है व्रत के लिए आलू भजिया बनाने की विधि
सामग्री
- आलू : ५-६
- मूंगफली (दाना ) : १ कटोरी
- मिर्च : २-४
- अदरक (घिसा हुआ ) ; १ चम्म्च
- काली मिर्च : ५ – ७
- घी : ४ चम्मच
- बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती
- सेंधा नमक : स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले आलू को छील के छोटे छोटे टुकड़े में काट लें |
- एक कढ़ाई में मूंगफली को गोल्डन ब्राउन होने तक भुन (तेल या घी के बिना) लें और अलग निकाल कर ठंडा होने के बाद छिलके हटा दें |
- अब एक कढ़ाई में घी डाल कर बारीक कटा हुआ मिर्च, अदरक और बारीक पिसी हुयी काली मिर्च डाले |
- २ मिनट के बाद उसमे आलू और आवश्यकता के अनुसार सेंधा नमक डालें और ब्राउन होने तक पकाये |
- अब इसमें भुनी हुई मूंगफली और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डाल कर मिक्स कर लें|
लीजिये तैयार हो गयी आपकी आलू भजिया, गर्मागर्म सर्व करे |
यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है जो व्रती को भरपूर ऊर्जा देती है |
अगर यह व्यंजन पसंद आया तो शेयर करें |
इस आर्टिकल को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करें | Download this article in PDF
Web Title: How to make aalu bhajiya for fasting
Tags: How to make aalu bhajiya for fasting, How to make potato bhajiya for fasting, a Potato dish, Navratri, Fasting dishes, Festive dishes, Indian Festivals, Shobha Tiwari
1,938 total views, 2 views today