नवरात्र शुरू हो गए है और माता रानी की आराधना करने वाले व्रती जो चाहे प्रतिपदा – अष्टमी व्रत रखे या ९ दिन का व्रत , उनके लिए बहुत ही जरूरी होता है की थोड़े थोड़े समय पर कुछ न कुछ खाते रहे | ये बहुत ज्यादा भी नहीं होना चाहिए लेकिन पूरे दिन खाली पेट न रहे |
सिंघाड़े का हलवा व्रत के लिए एक बहुत बढ़िया ऑप्शन है जो पूरे दिन शरीर में ऊर्जा रखने के लिए काफी है |
पेश है २ लोगों के लिए सिंघाड़े का हलवा बनाने की विधि
सामग्री
- सिंघाड़े का आटा : १ कटोरी
- चीनी : १ कटोरी
- काजू : ५-१०
- किशमिश : १० – १५
- नारियल का बुरादा : २ चम्मच
- घी : ४ चम्मच
- पानी : आवश्यकतानुसार
विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी दाल कर गर्म कर लेंगे और उसमे सिंघाड़े का आटा दाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें और अलग निकाल लें |
- अब कढ़ाई में थोड़ा पानी और चीनी डालें और उबलने दें |
- इस बीच सिंघाड़े के आटे को पानी में डाल कर ठीक से घोल लें | याद रखे ये बहुत गाढ़ा या बहुत पतला नहीं होना चाहिए |
- अब इसे उबलते चाशनी में डालें और फिर काजू , किशमिस, नारियल का बुरादा डालें और गाढ़ा होने तक १० – १५ मिनट तक पकाये |
- अब एक प्लेट में निकाल कर फैला लें |
- इसके ऊपर नारियल का बुरादा, काजू, किशमिस डाल दे और १० -१५ मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें |
ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के शेप में काट लें और व्रती को सर्व करें |
तो इस नवरात्र में ट्राई करे | खाये, खिलाये और अगर पसंद आये तो शेयर करें
इस आर्टिकल को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करें | Download this article in PDF
Web TItle: How to make halwa from water chestnut flour | How to make singhada aata Halwa
Tags: How to make halwa from water chestnut flour, How to make singhada aata Halwa, Singhada, water chestnut, Halwa, navratri, Indian Festival, Fasting Foods, Shobha Tiwari
1,252 total views, 2 views today